फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Sun, 03 Aug 2014 02:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से चौहारघाटी घूमने आए पर्यटक की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे में उसके तीन दोस्त भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जिसमें से एक की गंभीर हालत पर उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा बरोट-घटासनी सड़क पर बरधान नाला के पास हुआ।

मृतक की पहचान अमित भाटिया निवासी पश्चिमपुरी नई दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल उसके दोस्त चरण पाल (गाड़ी मालिक) रमेश नगर नई दिल्ली, नितिन गोयल निवासी सेक्टर-7 रोहिणी तथा रमेश ए ब्लॉक पोचनपुर द्वारकापुरी नई दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त दिल्ली से (स्विफ्ट कार) में चौहारघाटी की हसीन वादियों में घूमने निकले थे, लेकिन शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरधान नाला के पास चालक के नियंत्रण खो देने से कार सड़क से नीचे जा गिरी।

घटना के बाद चारों को एंबुलेंस से पीएचसी बरोट पहुंचाया गया। जहां अमित भाटिया (35) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रमेश को गंभीर हालत पर जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं अन्य दोनों घायलों का पीएचसी बरोट में ही उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय मृतक गाड़ी चला रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पधर पुलिस थाना से दल ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें