चिड़गांव
तहसील के अंतर्गत संदासु में बिजली बोर्ड की कालोनी के सेफ्टी टैंक में
संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी सड़ गल गया है, जिस
कारण अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।
बिजली बोर्ड की कालोनी में तैनात चौकीदार ने सेफ्टी टैंक में शव होने की सूचना शुक्रवार रात पुलिस को दी गई।
पुलिस ने रात को ही मौके पर जाकर शव को सेफ्टी टैंक से निकाला। शव काफी सड़ चुका था, जिस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।
सेफ्टी
टैंक में व्यक्ति का शव कहां से आया, जबकि सेफ्टी टैंक का ढक्कन बंद था।
शव किस व्यक्ति का है? पुलिस के अनुसार शव दस से पंद्रह दिन पुराना है।
हालांकि पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के
लिए शव को शिमला भेज दिया गया है।
डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि शव में बदबू आ रही थी। इसके बाद कालोनी के चौकीदार ने सेफ्टी टैंक में शव को देखा।
चौकीदार
से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम ने शव को सेफ्टी टैंक से
निकाला है। शव काफी सड़ चुका है, जिस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने
के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।