फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटके मिले महिला और युवक: बेटे ने 112 पर दी पुलिस को सूचना; सवालों में उलझी मौत की गुत्थी

Mon, 26 Oct 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।

सार

 सिरमाैर जिले के राजगढ़ के मियोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। 
विज्ञापन
दंपती ने की खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के राजगढ़ के मियोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। मामले की सूचना बेटे ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल दोनों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस आत्महत्या की आशंका के साथ मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जबकि घटनाक्रम को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

चार वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे
मृतकों की पहचान कोटला मांगण निवासी अजय (27) और बाग धमनिया निवासी ममता (33) के रूप में हुई है। दोनों करीब तीन से चार वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। मियोग गांव में उन्होंने करीब एक से डेढ़ माह पहले ही किराये पर कमरा लिया था। इससे पहले वे राजगढ़ में अलग-अलग जगहों पर किराये के कमरों में रह चुके थे। बताया जा रहा है कि दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना घर चलाते थे। बताया जा रहा है कि ममता की इससे पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसके दोनों बेटे पूर्व पतियों से हैं। बाद में वह अजय के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी थी।

मृतक अलग-अलग जाति से थे
बताया जा रहा है कि अजय और ममता अलग-अलग जाति से हैं। हालांकि, दोनों की मौत के पीछे इन परिस्थितियों की कोई भूमिका रही है या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ने आत्महत्या की या फिर मौत के पीछे अन्य कारण हैं। इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा। बहहरहाल, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मामले में केस दर्ज कर पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। -नरेंद्र, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें