फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अफसर को क्लीन चिट देने की तैयारी

Sun, 28 Sep 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में फंसे मुख्य वार्डर को क्लीन चिट देकर बचाने की तैयारी चल रही है। मामले की जांच कर रहे जेल अधीक्षक एसी टू डीसी ने रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार को रिपोर्ट एडीजीपी जेल को भेजी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मामले में अब एडीजीपी के ही निर्देशों के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट को लेकर अधिकारी किसी तरह का सुराग नहीं दे रहे हैं। लेकिन इतना कह रहे हैं कि जेल चोरी में फंसे आरोपी निर्दोष लग रहे हैं। मुख्य कंट्रोल रूम में जेल लाइन के क्वार्टरों के भी मीटर हैं। हो सकता है कि उनमें तार लगाते हुए गलती से तार लग गए होंगे।

22 सितंबर को हुआ था खुलासा
22 सितंबर को सोलन सब जेल के मुख्य बिजली कंट्रोल रूम से बिजली चोरी का मामला बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने पकड़ा था। मुख्य वार्डर ने बिजली बोर्ड को लिखित रूप में एफआईआर दर्ज न करके जुर्माना और कंपाउंडिंग भरने की हामी भरी थी। इसके बाद करीब 41 हजार जुर्माने की रसीद जेल के सह अधीक्षक के नाम कटी।
विज्ञापन


23 सितंबर को एडीजीपी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
23 सितंबर को एडीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके सोलन सब जेल समेत प्रदेश के सभी कारागारों में स्थिति का जायजा लिया। एसी टू डीसी को जांच कमेटी का जिम्मा सौंपा गया। सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट तलब की।

25 को बिजली बोर्ड अफसरों के बयान लिए
25 सितंबर को बिजली बोर्ड के अधिकारियों को लेकर बयान भी रिकार्ड किए गए। एसी टू डीसी ने मौके पर मौजूद बोर्ड के अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ भी की।

जांच पूरी, भेजी रिपोर्ट
जांच अधिकारी जेल अधीक्षक सुभाष सकलानी ने कहा कि मामले में जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट शनिवार को एडीजीपी जेल को भेजी जा चुकी है। आरोपी बेकसूर लग रहा है। रिपोर्ट की बारिकियां किसी से भी शेयर नहीं की जा सकती हैं। जेल के अंदर कर्मचारियों की सियासत हावी है। इस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें