फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर एसडीओ को कार ने कुचला, मौत

Fri, 08 Apr 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल गेट के पास वीरवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक सेवानिवृत एसडीओ को तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला। मौके पर मौजूद युवाओं ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में एक अन्य बुजुर्ग बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सेवानिवृत बुजुर्ग अपने साथी के साथ रोजाना की तरह मार्निंग वॉक कर रहा था।

इसी बीच करीब पौने सात बजे जब वे अस्पताल के गेट के सामने चौक पर पहुंचे तो बिजली बोर्ड कार्यालय की तरफ से आ रही एक कार तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। कार सेवानिवृत एसडीओ को घसीटते हुए काफी आगे ले गई। जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


दूसरे बुजुर्ग को भी वाहन से हल्का धक्का लगा। प्रत्यदर्शियों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया और उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मृतक ही पहचान बदाह निवासी सेवानिवृत एसडीओ कर्मदास (74) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पुजाली निवासी तेजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी कब्जे में ले ली है।

पुलिस मृतक सेवानिवृत एसडीओ के साथी गांधीनगर निवासी रिगजिन के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच जारी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें