मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर में बुधवार की रात नौ साल के एक बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। कातिलों ने मासूम की लाश कुंदरकी थानाक्षेत्र के मिलक नानपुर के पास हाईवे किनारे फेंक दी और फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
लापता बेटे की तलाश में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और उन्होंने मृतक की पहचान अब्दुल राकिब के रूप में कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और नाक दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डॉक्टरों ने कुकर्म किए जाने की आशंका में स्लाइड भी बनाई है।
कटघर थानाक्षेत्र के लाजपतनगर पुलिस चौकी के पास रहने वाले मो. राशिद सब्जी व्यापारी हैं। गलशहीद के संभली गेट पर उनकी सब्जी की दुकान है। मो. राशिद का तीसरे नंबर का बेटा अब्दुल राकिब(9) मदरसे का छात्र था। बुधवार शाम वह अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था।
देर तक वह घर नहीं लौटा तो मां यामसीन और बड़े भाई अब्दुल वासिद व कादिर ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मो. राशिद ने कटघर थाने में मामले की सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी।
उधर, बुधवार की रात कुंदरकी पुलिस ने नौ वर्षीय एक बच्चे की लाश मिलक नानपुर के पास से हाईवे किनारे से बरामद की। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी। सुबह परिजनों को पता चला कि कुंदरकी में लाश मिली है।
परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और उन्होंने मृतक की पहचान अब्दुल राकिब के रूप में की। दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र का मुंह और नाक दबाकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। इसके अलावा कुकर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।