फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत

Mon, 29 Sep 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चायल(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सोलन के चायल गौड़ा मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त गौड़ा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही हिन्नर के चाठणा गांव के पास पहुंचे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने मौके पर गाड़ी में बैठे युवकों को सड़क तक पहुंचाया।

बाद में 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सोलन अस्पताल पहुंचाने के लिए रवाना किया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाने से हुआ।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान देवेंद्र कुमार (उम्र 34 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्रांम पंचायत झाजा गांव चाबरी और अनिल कुमार (19 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी गौड़ गांव टंडाजी के रूप में हुई। मामले की पुष्टि एसएसआई गुरदयाल सिंह ने की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें