संजौली चौक पर दबंगई दिखाते हुए आधा दर्जन युवकों के एक गुट ने दो युवकों को बेरहमी से पीट दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर एक वाहन में सवार करीब आधा दर्जन युवक बाहर उतरे और दूसरे वाहन में सवार दोनों युवकों को बाहर खींच लिया। ये दबंग बाजार में चिल्लाते हुए कह रहे थे कि..वो बॉडी बिल्डर हैं।
इनकी दादागिरी देखकर बाजार में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि युवकों को उनके चंगुल से बचाए। ये बेरहमी से इन्हें पीटते रहे। इस दौरान वहां जाम लग गया और लोग परेशान होते रहे। युवकों को पीटने के बाद बाजार में हल्ला मचाते हुए ये दबंग वहां से फरार हो गए।
सौ मीटर दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। रात करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ये दबंग वहां से फरार हो चुके थे।
इसके बाद मारपीट का शिकार हुए दोनों युवक संजौली पुलिसस चौकी पहुंचे। एसपी ओमापति जमवाल ने बताया कि वारदात की जानकारी नहीं है। वे संजौली पुलिस चौकी से इस बारे में बात करेंगे।