दुल्हेड़ा माइनर में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो संापला
चुलियाणा के पास दुल्हेड़ा माइनर में शनिवार शाम करीब चार बजे एक युवक का शव मिला है। माइनर से शव निकालकर पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी।
चुलियाणा के पास नहर में कुछ युवक नहा रहे थे। इसी बीच उन्हें नहर में एक लाश दिखाई दी। उन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। करीब 27 वर्षीय युवक के शरीर पर कच्छा था। माना जा रहा है कि युवक की नहर में नहाते वक्त डूबने से मौत र्हुई है। युवक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने सभी थानों में घटना की सूचना भेज दी। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।