मामले की पूरी जानकारी लिखित तौर पर केंद्र अधीक्षक ने पुलिस को दे दी है। बददी की जोघों चौकी पुलिस को लिखित शिकायत में रावमापा गुल्लरवाला में तैनात हिंदी के प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में ड्यूटी रावमापा बरूणा में बतौर अधीक्षक के रूप में लगी है
और परीक्षा समाप्ति पर मंगलवार को वह अपने वाहन में सवार होकर स्कूल से वापस आ रहे थे। बासोवाल अगड़ी के नलकूप के पास पहुंचा तो दो बाइक पर कुछ लड़के आए, पिछली बाइक पर सवार चालक ने मुंह ढका हुआ था।
जैसे ही वह उसकी गाड़ी के पास पहुंचे तो बाइक पर पीछे बैठे हुए एक युवक ने पत्थर गाड़ी पर मारा। शीशे के टुकड़े गाड़ी के भीतर आ गए। बलविंदर ने कहा कि पीछे से एक अन्य गाड़ी में सवार ने हमलावरों को पहचान लिया।
नकल न होने की वजह से युवकों ने उन पर हमला किया है। उधर, एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस के पास आई शिकायत की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो पुलिस इस पर जांच करेगी।