शिमला कालका एनएच 22 पर टीटीआर के साथ एक्सप्रेस वे लाईट चौक -परवाणू मार्ग पर बाइक के खाई में लुढ़कने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
हादसा सोमवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे का है। बाइक पर ट्रिपलिंग करके युवक परवाणू की तरफ जा रहे थे। लाइट वाले चौक से जैसे ही अंदर तरफ टर्न किया बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़की।
पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में जमा दो के छात्र 19 साल के विक्रांत भट्टी और चालक आशीष मल्लिक न्यू सैणी मोहल्ला पिंजौर की मौके पर ही मौत हो गई। हितेश कुमार को घायलावस्था में सोलन के ईएससआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
डीएसपी सुशील शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तीनों में से शायद ही किसी ने हैलमेट पहना हो।
तेजरफतार हो सकता है कारण
डीएसपी के मुताबिक तेज रफ्तारी और लापरवाही इस हादसे का कारण है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि एक्सप्रेस वे की लाइटों से परवाणू की जैस ही बाइकसवार मुडे़ तेज रफतारी के कारण बाइक सामने पत्थरों से जा टकराई और अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। दोनों छात्र ऊपर की सड़क से एक्सप्रेस वे तक लुढ़कते हुए पहुंचे और मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल ऊपर ही सड़क पर फंसा रहा।