फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान की शिकायत की जांच के बाद बीडीओ पर यौन उत्पीड़न का केस

Fri, 13 Sep 2019 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पंचायत प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने 22 दिन बाद बीडीओ सरकाघाट के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। बीडीओ पर संगीन आरोप लगाते हुए महिला प्रधान ने शिकायत एसपी और डीसी को सौंपी थी।

विज्ञापन


आरोप था कि बीडीओ उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। कभी कार्यालय में उसका हाथ पकड़ता है तो कभी काम करवाने के लिए निजी आवास पर बुलाता है। शिकायत पर पुलिस ने डीएसपी सरकाघाट को मामले की जांच के आदेश दिए थे।

कार्रवाई न होती देख महिला प्रधान ने एसपी को शिकायत सौंपते हुए भूख हड़ताल की धमकी दी थी। इसके बाद सरकाघाट थाना में बीडीओ सरकाघाट के खिलाफ धारा 354ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच खुद डीएसपी सरकाघाट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को महिला प्रधान ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत सरकाघाट कोर्ट में बयान भी दर्ज करवा दिया है। मामले की छानबीन के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी अधिकारी ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा है। उसने इसे षड्यंत्र करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें