फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म तो दोस्त ने बना ली वीडियो, ब्लैकमेल कर की हैवानियत

Fri, 13 Sep 2019 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना में रहने वाली नाबालिग को उसके पड़ोसी ने प्यार में फंसा कर दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी के दोस्त ने दोनों की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने आरोपी पड़ोसी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग की शिकायत के मुताबिक वह अपनी मां और भाई बहनों के साथ किराए पर रहती थी। 

विज्ञापन


आरोपी उनके पड़ोस में रहता था। वह उसे काफी तंग करता था। इस पर परिजनों ने कमरा बदल लिया। कुछ दिन पहले आरोपी नाबालिग को बहला फुसला कर अपने दोस्त के घर ले गया। वहां पर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और दोस्त ने दोनों की अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी दोस्त नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा और उसने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बावजूद आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखा दिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें