फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी से लूट मामले में संलिप्त एक और आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय में शराब कारोबारी से लूट मामले में ऊना पुलिस ने चंडीगढ़ के 49-सेक्टर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले ऊना पुलिस ने पंजाब के खन्ना से एक व्यक्ति को आरोपियों को जाली सिम कार्ड देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान ऊना पुलिस की टीम ने एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी विनोद धीमान सहित एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में चंडीगढ़ के 49 सेक्टर में रेड कर दो युवकों व एक महिला को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ऊना पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर रेड कर कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे। शराब कारोबारी के कार्यालय से लूट मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो युवकों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आरोपी महिला को 15 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें