फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने के लिए सवा लाख रुपये लेते एजेंट गिरफ्तार, युवाओं को ऐसे देता था झांसा

Thu, 06 Feb 2020 08:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर एक जालसाज एजेंट को ऊना की विजिलेंस टीम ने बद्दी के समीप पंचकूला की तहसील कालका के मडावाला से सवा लाख रुपये लेते रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी ने युवाओं को मेडिकल में पास कराने के एवज में 50 हजार रुपये प्रति अभ्यर्थी यानी कुल डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। युवाओं ने आरोपी को 25000 रुपये एडवांस में दे दिए थे। युवाओं ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने गुरुवार को एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र की अगुवाई में ट्रैप लगाकर कालका के मडावाला में सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसे लेने के आरोप में गुरतेज (25) पुत्र जसमेर सिंह तहसील असंध, जिला करनाल, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमा दो पास है और पाधा गांव में एसजी एकेडमी चलाता है।

एएसपी ने बताया कि 22 जनवरी को सेना की भर्ती के दौरान ऊना विजिलेंस ने एक एफआईआर दर्ज की थी कि हरियाणा के कुछ लोग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से यह कहकर पैसे मांग रहे हैं कि उनकी सेना के कर्मचारियों और अधिकारियों से सांठगांठ है। वह जालंधर में होने वाले मेडिकल में उनको पास करवा देंगे। गिरफ्तार आरोपी मेडिकल में पास करवाने के लिए 50000 रुपये प्रति अभ्यर्थी मांगता था।
विज्ञापन


उसे युवाओं ने 25000 रुपये एडवांस दिए थे और सवा लाख रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को मडावाला बुलाया था। विजिलेंस ने एएसपी की अगुवाई में जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी की सेना और मिलिट्री हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ क्या सांठगांठ है, विजिलेंस इस दिशा से भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाडा: आठों आरोपियों के लिए लिखावट के नमूने

वहीं, पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आठ पुलिस कर्मचारियों के एसआईटी ने लिखावट के नमूने लिए हैं। इन नूमनों को अब जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। तीन दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे इन पुलिस कर्मियों से पूछताछ भी की जा रही है। शुक्रवार को इनकी रिमांड अवधि खत्म होने पर इनको अदालत में फिर से पेश किया जाएगा। पालमपुर के परौर में हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड बिक्रम चौधरी ने इनके नामों का खुलासा किया था। इसमें उसने 12 लोगों को फर्जीवाड़े से नौकरी दिलाने की बात की थी।

लिहाजा, पुलिस की एसआईटी ने छह के खिलाफ भवारना थाना तो दो के खिलाफ  पालमपुर थाना में मामला दर्ज कर दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार पुलिस कर्मचारियों में रिकी चौधरी, संपत, रवि कुमार, मंजीत, मुकेश, अमरजीत, संदीप और विनोद शामिल हैं। इन्हें बनगढ़, जंगलबैरी और सकोह बटालियन से गिरफ्तार किया है।  डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार पुलिस कर्मियों से पूछताछ चल रही है। शुक्रवार को इनको फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें