फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो कार में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Sat, 17 Jan 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के समूर कलां में बोलेरो एवं कार में हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बिलासपुर जिला की तहसील झंडूता के दसमेहड़ा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढे सात बजे विजय कुमार अपनी बेटी दीया शर्मा एवं मुन्ना निवासी बड़सर कार में सवार होकर ऊना की ओर जा रहा थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

रास्ते में ही तोड़ दिया दम

वहीं मनजीत सिंह निवासी फतेहगढ़, पंजाब अपनी बोलेरो में सवार होकर हमीरपुर की ओर जा रहा था, कि समूर कलां पहुंचने पर दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद सभी को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें