सुजानपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में 26 लाख का गबन हुआ है। शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में समिति के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजिलेंस ने धोखाधड़ी और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
समिति के असिस्टेंट रजिस्ट्रार विक्रम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि समिति के सचिव, पूर्व सचिव, निरीक्षक, अंकेक्षण निरीक्षक और अंकेक्षक ने समिति में करीब 26 लाख रुपये का घोटाला किया है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने रिकार्ड को कब्जे में लेकर छानबीन की। साथ ही पांचों समिति पदाधिकारियों से पूछताछ भी की।