फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ महीने बाद युवक ने लगाया फंदा

Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
मृतक एक निजी में कार्यरत था, जिसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना में पुलिस चौकी जोल के तहत गांव बडूहा में एक 28 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी बडूहा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक एक निजी में कार्यरत था, जिसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। हालांकि युवक की आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार शनिवार को रवि कुमार के परिजन सत्संग में गए हुए थे।

घर में रवि व उसकी पत्नी ही मौजूद थी। पत्नी घर के कामकाज में व्यस्त थी, जब वह काम निपटाकर अंदर गई तो रवि ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था। उसके काफी आवाजें लगाने के बाद भी जब रवि ने दरबाजा नहीं खोला तो उसकी पत्नी ने तुरंत अपने ससुर को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां रवि कुमार रस्सी के सहारे पंखे पर लटक रहा था। जिससे परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी। ग्राम पंचायत प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम ने ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। थाना प्रभारी बंगाणा प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ममाले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें