फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर महिला से ठगे 26 लाख, फेसबुक पर हुई दोस्ती

Sat, 06 Jul 2019 11:03 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर एक शख्स ने करीब 26 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित महिला जिला के एक सरकारी स्कूल में मुख्य अध्यापिका के पद पर तैनात बताई जा रही है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार ठगी करने वाला शख्स खुद को इंग्लैंड का रहने वाला बताता रहा। ठगी होने के बाद महिला ने व्यक्ति के खिलाफ सदर पुलिस थाना ऊना में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि जनवरी माह में फेसबुक पर एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई थी। जो खुद का इंग्लैंड का रहने वाला बताता था।

इसी बीच एक दिन दिल्ली से फोन आया कि आपका सामान आया है, पैसे देकर आप अपना सामान ले जा सकते हैं। इस पर महिला ने किसी सामान का ऑर्डर न होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंग्लैंड के शख्स ने मैसेज कर महिला को कहा कि मैंने ही आपके लिए सामान भेजा है आप अकाउंट में पैसे जमा करवा कर सामान घर ले जाएं। शख्स ने बताया कि सामान बड़ा कीमती है, जो आपके लिए गिफ्ट है।

महिला ने भी व्यक्ति की बातों में आकर अलग-अलग अकाउंट में करीब 26 लाख रुपये जमा करवा दिए। 26 लाख जमा करवाने के बाद भी जब महिला को सामान न मिला, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इस बीच महिला ने पुन: इंग्लैंड के व्यक्ति से संपर्क करना चाहा, तो व्यक्ति से बात नहीं हुई।

इस दौरान पीड़ित महिला ने पुलिस थाना ऊना पहुंच कर इस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें