फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता से अस्पताल जाकर मिले सीएम केजरीवाल, 10 लाख रुपये देने का किया एलान

Sat, 06 Jul 2019 10:35 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Krjriwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को द्वारका में दुष्कर्म पीड़ित छह साल की बच्ची से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। सीएम केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मैंने डॉक्टर से मुलाकात की, डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। हम केस लड़ने के लिए पीड़िता के परिवार को वकील भी मुहैया कराएंगे। अस्पताल में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि एक हैवान ने छोटी सी बच्ची के साथ गलत काम किया था। डॉक्टर ने बताया कि जब वो आई थी तो उसकी हालत बहुत खराब थी, लेकिन उसका ऑपरेशन कर दिया गया है, उसकी स्थिति अब स्थिर है और किसी प्रकार की चिंता की जरूरत नहीं है। डॉक्टर उसका अच्छा ख्याल रख रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता से भी मैं मिला, उनके पिताजी बेलदारी का काम करते हैं। मैंने उन्हें हर किस्म के सहयोग का आश्वासन दिया है। दिल्ली सरकार उनको 10 लाख रुपए का मुआवजा देगी और बड़े से बड़ा वकील खड़ा करके दिल्ली सरकार दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी, ताकि यह दूसरों के लिए उदाहरण बन सके और आने वाले समय में कोई ऐसी गलत हरकत ना करे। 


 

पड़ोसी ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली में इस किस्म की कई वारदातें हो रही हैं। दिल्ली सरकार, दिल्ली के लोग केंद्र सरकार के साथ मिलकर, पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली की व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि इस बारे में तुरंत कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधरे और इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से और दिल्ली के लोगों की तरफ से मैं केंद्र सरकार को पूरा आश्वासन देता हूं कि हमारी तरफ से जो भी मदद चाहिए हम देंगे। 

उन्होंने बच्ची की पढ़ाई को लेकर कहा कि मैंने उससे पूछा है, वो अभी सरकारी स्कूल में पढ़ रही है।

 


इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दुष्कर्म की शिकार बनी मासूम से सफदरजंग अस्पताल जाकर मिली थीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि खाने का सामान दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर 24 साल के व्यक्ति ने उससे डरा देने वाली बर्बरता से दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान हैं। चार घंटे बाद एक आदमी ने बच्ची को खून से लथपथ देखकर 181 महिला हेल्पलाइन पर फोन किया।

सफदरजंग अस्पताल में बच्ची की हालत बहुत गंभीर है। बच्ची का आपरेशन करना पड़ा है। उसके पूरे शरीर पर काटने के भी कई निशान हैं। आयोग की टीम ने बच्ची को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर देख उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में द्वारका सेक्टर 23 थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग पीड़िता को आर्थिक और कानूनी मदद देगा। आयोग ने परिवार की सहायता के लिए आर्थिक मदद की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन 181 या livingpositive@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र के भरथल गांव में पांच साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। युवक बीते मंगलवार को बच्ची को फ्रूटी पिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान देखकर एक महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद सेे युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गांव के लोगों ने आरोपी को फांसी देनेे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों के साथ भरथल गांव में रहने वाली मासूम मंगलवार को घर के बाहर खड़ी थी। पिता के साथ काम करने वाला 24 वर्षीय पड़ोसी युवक उसके पास आया और फ्रूटी पिलाने का बहाना कर अपने साथ ले गया। बच्ची को गांव के एक तालाब के पास ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों की पहचान की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक बच्ची को ले जाते हुए दिख गया। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने एक मंदिर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह वहां नशे की हालत में था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल कोई काम नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें