फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करने की दी धमकी, 15 लाख मांगे

Sun, 30 Jun 2019 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
blackmail
विज्ञापन

पुलिस थाना ऊना के तहत क्षेत्र के एक युवती ने पंजाब के युवक पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर रहा है। शातिर युवक ने उससे 15 लाख रुपये देने की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना को भेज दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक की उससे कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई।

इसके कुछ समय बाद में उसने आरोपी युवक को अनफोलो कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसे सोशल मीडिया पर उसे फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी है अगर उसे 15 लाख न दिए तो वे उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। महिला थाना प्रभारी इंदू देवी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवराज निवासी गांव रामपुर बौरल तहसील गढशंकर पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें