फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी जज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Sat, 04 Feb 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में रिश्वत लेने के आरोपी जज गौरव शर्मा को विजिलेंस ने दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-दो की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी जज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी जज की जमानत के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-एक में अर्जी दी गई। जिसकी सुनवाई आज होगी। सुंदरनगर कोर्ट में एसीजेएम गौरव शर्मा को गत मंगलवार को विजिलेंस टीम ने सरकारी आवास में 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंग हाथों गिरफ्तार किया था।

सुंदरनगर में आरोपी के बैंक खातों और लॉकरों को खंगाला गया। साथ ही विजिलेंस ने आरोपी जज का लैपटॉप भी कब्जे में लिया। डीएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि आरोपी जज को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें