फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलप्रूफ प्लान, सटीक मुखबिरी, वारदात अंजाम

Sat, 04 Feb 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में बेखौफ बदमाशों ने फुलप्रूफ प्लान बनाकर व्यापारी सुशील वर्मा के गोदाम पर वारदात को अंजाम दिया था। सटीक मुखबिरी के बाद करीब आधा घंटा तक बदमाश गली में घूमकर जायजा लेते रहे। गोदाम पर जैसे ही एक व्यापारी पहुंचा तो बदमाशों ने धावा बोल दिया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हर गतिविधि कैद हुई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम व्यापारी सुशील वर्मा के गोदाम में डकैती के बाद बदमाशों ने उनके छोटे बेटे अभिषेक उर्फ सैंटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शारदा रोड और ब्रह्मपुरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बदमाश करीब 6:30 बजे से ब्रह्मपुरी में घूम रहे थे। व्यापारी सुशील की गली में बदमाश बार-बार आते-जाते दिखे हैं। करीब पांच मिनट तक बदमाश मेन गली के नुक्कड़ पर खड़े रहे।

केसरगंज से व्यापारी रोहित अग्रवाल के पीछे-पीछे बदमाश गोदाम पर पहुंचे। बदमाशों ने वारदात करने में करीब दस मिनट तक लगाए। उसके बाद बदमाश भागे, तो घेराबंदी होने पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जिसमें अभिषेक की जान गई। उसके बाद बदमाश भागते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


रोहित था बदमाशों का टारगेट
पुलिस का दावा कि बदमाशों ने सुशील के गोदाम पर तभी हमला बोला, जब रोहित उनके गोदाम पर पहुंचा। बदमाशों का टारगेट सिर्फ रोहित था। पुलिस ने रोहित से भी पूछताछ की। केसरगंज से रोहित कब चला और ब्रह्मपुरी में कब पहुंचा, ऐसी तमाम जानकारियां पुलिस ने जुटाई।

एक साथ नहीं आए बदमाश
बदमाश दो बाइक पर आए। लेकिन एक साथ ब्रह्मपुरी में नहीं पहुंचे। एक बाइक पर तीन बदमाश पहले आए और बदमाशों की दूसरी बाइक करीब आठ मिनट बाद पहुंची। जिससे पुलिस अंदेशा लगा रही है कि बदमाश केसरगंज से रोहित का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने केसरगंज से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें