बागवानी में कैरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नौणी विवि (सोलन) एक साल का बागवानी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। प्रदेश भर के कृषि विज्ञान केंद्रों में यह कोर्स होगा। इसमें युवाओं को बागवानी में रोजगार संबधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बागवानी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
निदेशक विस्तार शिक्षा डा. एनबी सिंह ने बताया कि युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। प्रदेश में यह पाठ्यक्रम कांगड़ा, नेरी हमीरपुर, बजौरा, कुल्लू, धौलाकुंआ, सिरमौर, कृषि विज्ञान केंद्र सरू चंबा, मशोबरा और किन्नौर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में युवाओं को फल, फूल, सब्जी, मधुमक्खी पालन, खुंब उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।