स्वास्थ्य विभाग ने 80,000 का लक्ष्य निर्धारित किया था जबकि टीकाकरण 90,531 किशोरों का किया गया। अब स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नौवीं से 12वीं कक्षा के 3,57,450 विद्यार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य 15 की बजाय पांच दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 साल तक के किशोरों को सोमवार को पहले दिन लक्ष्य से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 80,000 का लक्ष्य निर्धारित किया था जबकि टीकाकरण 90,531 किशोरों का किया गया। अब स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नौवीं से 12वीं कक्षा के 3,57,450 विद्यार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य 15 की बजाय पांच दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वैक्सीन लगाने के लिए प्रदेश भर में 687 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
हर सेंटर में दो स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्कूल के तीन अध्यापक तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीमें फील्ड में तैनात की गई हैं। उल्लेखनीय है कि पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की ओर से भेजी गई रिपोर्ट सरकार के आंकड़ों से मेल नहीं खा रही है। जिलों का कुल आंकड़ा 89,616 है जबकि सरकार का आंकड़ा 90,531 है।
15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा वैक्सीनेशन का लक्ष्य
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने एसवीएम स्कूल विकासनगर किशोरों के लिए वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में करीब साढ़े चार लाख बच्चों को 15 जनवरी तक टीके लगाए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी यहां मौजूद रहे।