फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन: खड्ड ने स्वास्थ्य कर्मी के कदम तो रोके, पर नहीं डिगा पाई बुलंद हौसला

Thu, 02 Sep 2021 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम में कुनैला स्वास्थ्य उपकेंद्र की हेल्थ  वर्कर निर्मला देवी आशा वर्कर के साथ कुनैला गांव में टीकाकरण के लिए जा रही थी। बीच में नगरोटी खड्ड पार करते समय  निर्मला देवी पानी में गिर गई। बुलंद हौसले के साथ निर्मला देवी संभली और खड्ड पार कर कुनैला गांव में टीकाकरण किया। 
विज्ञापन
खड्ड ने स्वास्थ्य कर्मी के कदम तो रोके, पर नहीं डिगा पाई हौसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की घर-घर कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम भी स्वास्थ्य कर्मियों का कड़ा इम्तिहान ले रही है। सड़कों और पुलों से न जुड़ पाए गांवों में पहुंचने के लिए टीम को बरसाती खड्डों और नालों को पार करना पड़ रहा है। खड्डों को पार करते समय स्वास्थ्य कर्मी गिरे भी, लेकिन उनके हौसले पस्त नहीं हुए। संभल कर उठे और फिर गांवा की ओर चल दिए अभियान को पूरा करने के लिए। सरकाघाट क्षेत्र के कुनैला में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में कुनैला स्वास्थ्य उपकेंद्र की हेल्थ  वर्कर निर्मला देवी आशा वर्कर के साथ कुनैला गांव में टीकाकरण के लिए जा रही थी। बीच में नगरोटी खड्ड पार करते समय  निर्मला देवी पानी में गिर गई।

विज्ञापन


बुलंद हौसले के साथ निर्मला देवी संभली और खड्ड पार कर कुनैला गांव में टीकाकरण किया। हेल्थ वर्कर निर्मला देवी ने कहा कि वह आशा वर्कर के साथ कुनैला गांव में टीकाकरण के लिए जा रहे थे। शॉर्टकट के चलते वे नगरोटी खड्ड पार करने लगे। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह गिर गई, पर हिम्मत नहीं हारी। संभल कर फिर खड्ड पार की और गांव कुनैला पहुंचकर टीकाकरण किया। इस संबंध का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है। उधर, बीएमओ डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि बलद्वाड़ा स्वास्थ्य खंड के तहत उनकी पूरी टीम लोगों को वैक्सीन लगाने में जुटी हुई है। कहा कि उनको अपने विभाग के कर्मचारियों पर नाज है, जो कच्चे रास्ते, फिसलन बनी पगडंडियों सहित उफनती खड्ड, नालों को पार करके, अपनी जान को जोखिम में डालकर यह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें