फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखू मंदिर के लिए बनेगा फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और हिमपात में भी जाएंगे मंदिर
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू, बाबा बालकनाथ मंदिर तक बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के जाखू मंदिर जाने के लिए शहरवासियों और सैलानियों को अब कवर्ड फुटपाथ की सुविधा मिलेगी। संजौली-आईजीएमसी स्मार्ट फुटपाथ की तर्ज पर नगर निगम इस मंदिर के लिए भी कवर्ड फुटपाथ बनाने जा रहा है। मंगलवार से इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इससे बर्फबारी और बारिश के बीच भी सैलानी मंदिर के लिए आसानी से पैदल आवाजाही कर सकेंगे।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार लोअर जाखू कीमैन क्वार्टर से जाखू स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर तक यह कवर्ड फुटपाथ बनाया जाएगा। सोमवार को स्थानीय पार्षद अर्चना ने निगम टीम और ठेकेदार के साथ मौके का दौरा किया। निगम प्रशासन के अनुसार पहले चरण में 25 लाख रुपये से इस फुटपाथ का काम किया जाएगा। काम की लागत बढ़ने की स्थिति में स्मार्ट सिटी मिशन से भी पैसा लिया जा सकता है। बाबा बालक नाथ मंदिर से जाखू हनुमान मंदिर परिसर तक पहले ही कवर्ड रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एस्केलेटर लगाने की योजना है। ऐसे में पैदल जाखू मंदिर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। शिमला आने वाले सैलानी रोपवे और टैक्सी के अलावा पैदल भी जाखू मंदिर पहुंचते हैं। हर महीने हजारों सैलानी जाखू मंदिर जाते हैं। ऐसे में पर्यटन की दृष्टि से अहम इस पैदल रास्ते को कवर्ड फुटपाथ में बदला जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि छह महीने में इस काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरा करेंगे काम : पार्षद
पार्षद अर्चना धवन ने कहा कि मौके का निरीक्षण कर काम शुरू करवा दिया है। जल्द ही इसका काम पूरा किया जाएगा। इस कवर्ड फुटपाथ के बनने से सैलानियों और आम जनता को मंदिर जाने के लिए सुविधा होगी। बर्फबारी और बारिश में भी यह रास्ता खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें