फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद के लड़के से रिश्ता न होने और सगाई टूटने पर युवक-युवती ने ये क्या कर डाला

Wed, 06 Dec 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पसंद के लड़के से रिश्ता न होने और सगाई टूटने पर युवक-युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। शिलाई क्षेत्र में पसंद के युवक से रिश्ता न होने पर एक युवती ने और सगाई टूटने पर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों मामले अलग-अलग हैं। दोनों ही मामले पुलिस के पास नहीं पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र के एक गांव की 22 साल की युवती ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जहां पर उसका रिश्ता तय हुआ था वह उसे पसंद नहीं था। इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। 
विज्ञापन

जश्न के बाद सभी लौटे और फिर..

एक अन्य मामले में क्षेत्र के युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। निजी कंपनी में कार्यरत युवक की प्रमोशन हुई थी। रविवार को उसने अपने घर पर मेहमान बुलाए थे।

जश्न के बाद सभी लौट गए तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक की जिस युवती से शादी तय हुई थी उसने शादी से इंकार कर दिया।

लड़की सरकारी नौकरी करने वाले से विवाह करना चाहती थी। इसी से आहत 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस तरह के मामला होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें