महिला के गले पर पुलिस को निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि घर में कहासुनी के बाद महिला फंदा लगाने की नीयत से निकल आई। उसके पीछे उसका पति भी भाग आया। जब पति महिला के पास पहुंचा वो फंदे पर लटक चुकी थी।
उसे जमीन पर उतार कर उसी दुपट्टे का फंदा बनाकर खुद भी झूल गया। पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद ले रही पुलिस : एसपी
पुलिस अधीक्षक मधुसदन शर्मा ने दंपती की मौत की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर टीम गई। उन्होंने बताया कि महिला का शव जमीन पर था जबकि पुरुष फंदे से लटक रहा था। दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला खुलेगा। हालांकि शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।