फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटेक, एम फार्मा की काउंसलिंग तिथियां घोषित

Sat, 19 Jul 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने एमटेक, एम फार्मा, एमसीए में रिक्त सीटें भरने को स्पॉट काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें निर्धारित योग्यता को पूरा करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


भले ही छात्रों ने प्रवेश के लिए पहले आवेदन न किया हो। स्पॉट काउंसलिंग 25 से 30 जुलाई के बीच होगी। तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने बताया कि यह स्पॉट काउंसलिंग होगी।

इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में 25 जुलाई को दोपहर दो बजे से एमटेक में प्रवेश को स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसमें पात्रता पूरी करने वाले समस्त वर्गों के छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


सुंदरनगर में 26 को होगी काउंसलिंग

26 जुलाई को दोपहर दो बजे से इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में ही एम फार्मा में प्रवेश को काउंसलिंग होगी। विभिन्न संस्थानों में एमबीए में प्रवेश के लिए 28 जुलाई को दोपहर दो बजे से धर्मशाला कॉलेज में काउंसलिंग होगी।

एमसीए में प्रवेश के लिए 30 जुलाई को दोपहर दो बजे से ही ऊना कॉलेज में स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। निर्धारित तिथि और समय पर योग्यता पूरी करने वाले छात्र वास्तविक प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों के साथ पहुंचें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें