फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मृत महिला की अंत्येष्टि में बाधा पहुंचाने पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 20 पर केस

Tue, 26 May 2020 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक(मंडी)
विज्ञापन
विरोध के बीच मृतक कोरोना पॉजिटिव महिला का दाह संस्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोराना मृत महिला की अंत्येष्टि के दौरान रास्ता रोकने, हंगामा करने, संक्रमण फैलने से रोकने के लिए बने नियमों को तोड़ने के आरोपों में बल्ह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला कांग्रेस की जिला प्रधान एवं पार्षद और नेरचौक के अन्य तीन पार्षदों समेत बीस पर धारा 147, 341, 188 और 269 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर किया है। बल्ह के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपियों में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सपना चौधरी, पार्षद आलम राम, राजेश वालिया व रजनीश सोनी समेत बीस लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

 ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच पुलिस के कड़े पहरे में मंगलवार को कोरोना संक्रमित महिला की अंत्येष्टि नेरचौक के समीप सुकेती खड्ड किनारे की। सुबह सुकेती खड्ड में मृतका के अंतिम संस्कार की सूचना मिलते ही कंसा और टांवा गांव के ग्रामीण घरों से सड़क पर आ गए।

उन्होंने अस्थायी श्मशानघाट को जाने वाली सड़क पर पत्थरों का ढेर लगाकर पुलिस और शव ला रही एंबुलेंस का रास्ता बंद कर किया। बाद में पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद माहौल शांत हुआ और अंत्येष्टि हो सकी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पहले हमीरपुर के कोरोना संक्रमित की अंत्येष्टि का भी लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन

संस्कार से पूर्व दोनों बेटों और पति की इच्छा के बाद प्रशासन ने उन्हें अंतिम दर्शन कराए। महिला के बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. देवेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी राजेश कुमार और डीएसपी अनिल पटियाल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से परिवार के तीन लोगों को ही अनुमति दी गई थी। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित जगह पर ही कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यदि कोई सुझाव देना चाहता है तो जिला प्रशासन से बात कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें