फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: न मास्क और न दो गज की दूरी, मंत्री को दिए गुलदस्ते, कई नेताओं के हाथ-पांव फूले

Sat, 08 Aug 2020 12:33 PM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के स्वागत समारोहों कई लोग बिना मास्क पहुंचे थे। कोरोना काल में गुलदस्ते देने पर रोक के बावजूद कई जगह लोग पुष्प गुच्छ भेंट कर ऊर्जा मंत्री का स्वागत करते दिखे। जगह-जगह हार भी पहनाए गए। वहीं, कोरोना वायरस से बचाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो गज की दूरी, है बहुत जरूरी... मूलमंत्र को भी लोग भूल गए।

विज्ञापन


सिरमौर जिले में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के स्वागत समारोह के दौरान जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी के नियमों की खूब धज्जियां उड़ीं। मंत्री के संक्रमित होने के बाद विपक्ष को घेराबंदी का मौका मिल गया है। कांग्रेसियों ने भाजपा पर सामाजिक दूरी के नियम तोड़ने के आरोप लगाए हैं।

पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग और पच्छाद के पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि भाजपा ने स्वागत समारोहों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। पांवटा कांग्रेस ने सिरमौर में पांच दिन का लॉकडाउन लगाने की भी मांग की है। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार सामाजिक दूरी अपनाने की अपील कर रही है, लेकिन स्वयं नियम तोड़े जा रहे हैं। रेणुका के विधायक विनय कुमार ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिरमौर जिले के नैनाटिक्कर, सराहां और नाहन तक स्वागत समारोहों में मिठाइयां बंटीं, गुलदस्ते और फूल देने का भी दौर चला। मंत्री के संक्रमित होने पर कई दिग्गज नेता सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं। कइयों को कोरोना टेस्ट करवाना पड़ा है। हालांकि, कइयों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वागत समारोह में पहुंचे लोग टेस्ट करवाने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंच रहे हैं।

खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बलदेव तोमर, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप होम क्वारंटीन हो गए हैं। विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता को अपना टेस्ट कराना पड़ा। दोनों नेताओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पच्छाद, राजगढ़, संगड़ाह, रेणुका, शिलाई जैसे दुर्गम क्षेत्रों से भी भाजपा से जुड़े पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री के स्वागत को पहुंचे थे।

उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कहना है कि जगह-जगह लोगों ने स्वेच्छा से स्वागत किए। किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। जहां स्वागत हुए वहां छोटे-छोटे समूह में लोग थे। बहुत अधिक भीड़ नहीं जुटी। लोगों ने मास्क भी पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें