स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तरह ही ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के खाने-पीने का मेन्यू तैयार किया गया है। 10 दिन बाद मंत्री और उनकी बेटियों का कोरोना का एक और सैंपल लिया जाएगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें 14 दिन एक अस्पताल में रखा जाएगा।
उसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजा जाएगा। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत करने के लिए उन्हें सुबह और शाम करेले का जूस, सूप और फल दिए जा रहे हैं। ब्रेकफास्ट में लंच में हैवी डाइट दी जा रही है। मंत्री को ब्रेकफास्ट में दलिया, ब्राउन ब्रेड, बटर जैम और अंडा, जबकि लंच में दाल, चपाती, सब्जी एक कटोरी और खिचड़ी दी जा रही है।
अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तरह रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्यून सिस्टम) मजबूत करने के लिए 50 एमजी जिंक, विटामिन सी और विटामिन डी दवा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तरह ही मंत्री के खाने-पीने का मेन्यू तैयार किया गया है।
10 दिन बाद मंत्री और उनकी बेटियों का कोरोना का एक और सैंपल लिया जाएगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें 14 दिन एक अस्पताल में रखा जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजा जाएगा।
कोरोना पॉजिटिव के लिए तय मेन्यू
सुबह एक कप चाय, नींबू पानी या करेले का जूस। ब्रेकफास्ट में दलिया, ब्राउन ब्रेड 2 पीस बटर या जैम के साथ और अंडा। लंच में दाल-चावल, 2 चपाती, एक कटोरी सब्जी, खिचड़ी दी जा रही है। पनीर या मीट 120 ग्राम सप्ताह में दो बार शाम, जूस, ग्रीन टी, सूप और फ्रूट
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए डाइट चार्ट तैयार किया गया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को भी इसी चार्ट के अनुसार जूस, सूप और भोजन दिया जा रहा है।
- आरडी धीमान, एसीएस स्वास्थ्य