प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 33 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 74 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।
चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 26474 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7981 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 14256 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।