फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित, 59 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 11 May 2020 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव का एक और नया मामला कांगड़ा जिले में सामने आया है। दौलतपुर के पास कुलथी पंचायत के चौंधा गांव का 63 वर्षीय बुजुर्ग 8 मई को दिल्ली से लौटा था। इसके बाद होम क्वारंटीन था, लेकिन 9 मई को बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। 10 मई को बुजुर्ग को धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया। यहां सोमवार सुबह सैंपल लेकर जांच के लिए टांडा भेजे गए। दोपहर बाद आई रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एक और मामला आने के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है, जबकि कांगड़ा में यह 10वां मामला है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग के संपर्क में आए परिवार के और अन्य लोगों के सैंपल ले रही है। बुजुर्ग को फिलहाल धर्मशाला अस्पताल में भर्ती किया गया है। राज्य में अब तक 59 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 21628 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7345 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 11269 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

विज्ञापन



नर्स भी कोरोना पॉजिटिव 
वहीं सोलन जिले के विकास खंड नालागढ़ की मझौली पंचायत की एक नर्स रोपड़ में कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला रोपड़ (रूपनगर) के सरकारी अस्पताल में बतौर नर्स तैनात है। यहां उसकी ड्यूटी सैंपलिंग लेने में लगी थीं। बीते दिन रोपड़ में ही 13 डॉक्टरों और स्टाफ के सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। हिमाचल सीमा पर ढेराेंवाल बैरियर के पास ही बेला मंदिर में महिला का ससुराल है, जबकि मायका रोपड़ के साथ लगते श्यामपुरा में है। कोरोना महामारी के चलते किए लॉकडाउन के बीच महिला 24 और 9 मई को रोपड़ से हिमाचल अपने ससुराल आई है। बताया जा रहा है कि ढेरोंवाल बैरियर पर प्रवेश बंद होने के चलते महिला किसी चोर रास्ते से आती-जाती रही। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए संपर्क और चोर रास्तों को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इस महिला नर्स के बारे में जानकारी हासिल कर एक टीम इसके घर भेज दी है, जहां पर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया है। विभाग ने नर्स के परिवार और संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें