फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में हिमखंड में दबे किसान का शव 28 दिन बाद मिला

Mon, 11 May 2020 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमखंड में दबे बरगुल गांव के किसान का शव 28 दिन बाद बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग लाया गया है। किसान राजेंद्र 13 अप्रैल को खेत मे काम करने के दौरान हिमखंड में दब गया था। इसके बाद आईटीबीपी, रोहतांग टनल रेस्क्यू टीम, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कई दिनों तक हिमखंड के मलबे में राजेंद्र की तलाश जारी रखी।

विज्ञापन


हिमखंड का दायर बड़ा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बीच में ही रोकना पड़ा। सोमवार को ग्रामीणों ने हिमखंड को पिघलाने के लिए पानी का बहाव इस और मोड़ दिया। ग्रामीण राजेश, संजय, हरिंदर और अनिल ने बताया कि हिमखंड का कुछ हिस्सा पिघलने से बर्फ के नीचे किसान का एक बाजू नजर आया।

इसके बाद पंचायत ने जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सहायक आयुक्त अमर नेगी ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। शव को केलांग लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें