हिमाचल में इस समय कोरोना मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। गत दिन हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना पर विस्तृत चर्चा हुई है। बीते तीन-चार दिनों से मृत्युदर में इजाफा होने पर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर फिर बढ़ गई है। जुलाई में यह दर 0.9 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 2.9 फीसदी पहुंच गई है। 10 दिन के भीतर प्रदेश में 33 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक 109421 लोगों की कोविड की जांच की गई।
विज्ञापन
इनमें 2294 लोग संक्रमित पाए गए। प्रदेश में 17 अगस्त को सबसे ज्यादा 300 लोग पॉजिटिव आए हैं। हिमाचल में इस समय कोरोना मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। गत दिन हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना पर विस्तृत चर्चा हुई है। बीते तीन-चार दिनों से मृत्युदर में इजाफा होने पर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है।