सोलन के बीबीएन क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें दो मां-बेटा हैं जो दिल्ली से बद्दी पहुंचे थे। जबकि एक अन्य महिला जो भुड्ड की रहने वाली बताई जा रही है की भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह महिला अपने पति के साथ बद्दी अस्पताल में चेकअप करवाने आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला का सैंपल लिया जो रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है।