हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर में 15, बिलासपुर में 11, ऊना में 10, सोलन में 9, कांगड़ा में आठ, मंडी में 7, चंबा में 4, शिमला में 8, कुल्लू में 2 और हमीरपुर में 1 मामला आया है। सिरमौर में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वार्ड नंबर 3 पांवटा साहिब से एक, 5 मामले पुरविया मोहल्ला नाहन, 5 शिलाई, 2 नाहन, एक आंबवाला और एक दिगाली का है।
बिलासपुर में एम्स कोठीपुरा के निर्माण कार्य में लगे 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। भराड़ी में पुलिस कर्मचारी की बेटी संक्रमित पाई गई है। आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी में 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है। उक्त महिला जनरल पोस्ट ऑफिस शिमला की कर्मचारी है। एक मामला कसुम्पटी से आया है। रामपुर में पांच मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।