हिमाचल में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा समेत 815 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू जिले के बंजार के मंगलौर क्षेत्र के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र की 30 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। लाहौल-स्पीति के 77 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रक्कड़ के 30 वर्षीय व्यक्ति और फतेहपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।