फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड हुआ मनाली का दीवाना, सलमान-शाहरुख और अक्षय आएंगे

Fri, 27 Nov 2020 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड मनाली की बर्फबारी देख दीवाना हो गया है। कई बैनर फिल्म की शूटिंग के लिए यहां संपर्क कर रहे हैं। कई नामचीन बैनर विदेशी लोकेशन छोड़ मनाली में शूटिंग के लिए बेताब हैं। हेराफेरी सहित कई फिल्मों के निर्देशक प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्म धड़कन-2 के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। वहीं यशराज बैनर भी मनाली की दीवाना हो गया है। यह बैनर सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर टाइगर-3 नाम की फिल्म बना रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय कोऑर्डिनेटर रहे अनिल कायस्था का कहना है कि यशराज बैनर और प्रियदर्शन के अलावा कर्ण जौहर भी उनसे शूटिंग लोकेशन के सिलसिले में पूछताछ कर रहे हैं। सब ठीक रहा तो आने वाले महीनों में सलमान-शाहरुख, रितिक रोशन और अक्षय कुमार समेत कई बड़े सितारे मनाली में शूटिंग करते नजर आएंगे। इधर, रवीना टंडन की बेव सीरीज की शूटिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें