फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आठ कोरोना संक्रमितों की मौत, 307 नए मामले, खादी बोर्ड उपाध्यक्ष भी पॉजिटिव

Mon, 21 Sep 2020 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को सात और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मनाली की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को कुल्लु से नेरचौक रेफर किया गया था। समखेतर बाजार के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग का कोविड नियमों के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा। बुजुर्ग को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सारी वार्ड में दाखिल किया गया था। इसके बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग को बुखार था।

विज्ञापन


नोडल अफसर डॉ. जीवानंद चौहान ने पुष्टि की है।  कांगड़ा में मटौर के मधुमेह से पीड़ित 74 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, अंब की 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला और पालमपुर के जिया बड़सर के 71 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नाहन की श्यामा शर्मा (70) का निधन हो गया। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री श्याम शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज नाहन में सुबह सैंपल लेने के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। सीएमओ केके पराशर ने पुष्टि की है। 

किन्नौर जिले में सापनी  के 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी सोमवार शाम को मौत हो गई। मृतक को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती किया गया था और कोविड टेस्ट लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। किन्नौर में कोरोना संक्रमित की मौत का यह पहला मामला है। आईजीएमसी में शिमला निवासी 92 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया।  महिला को सोमवार दोपहरकोरोना संदिग्ध वार्ड में दाखिल किया था और कोरोना टेस्ट लिया था जोकि पॉजिटिव आया। लेकिन शाम  6 बजे उसे आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया लेकिन कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।  सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


प्रदेश में सोमवार को 307 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 40, चंबा 27, किन्नौर 24, कुल्लू 6, सिरमौर 38, हमीरपुर 24, शिमला 28,ऊना 25, लाहौल-स्पीति 12, बिलासपुर 24, मंडी 25 और सोलन में 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 12438  पहुंच गया है। 4458  सक्रिय मामले हैं। 7836 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 288 और मरीज ठीक हो गए। 125 लोगों की मौत हो चुकी है। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरूषोतम गुलेरिया व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को टेस्ट करवाने का आग्रह किया गया है।

पुरूषोतम गुलेरिया बीते तीन दिनों से रोहड़ू व चौपाल क्षेत्र के दौरे पर थे। दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। इस दौरान उन्होंने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के साथ भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत भी की थी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह का चालक पॉजिटिव भी आया है। जानकारी के अनुसार चालक कार्यालय में भी आया है। इसके चलते मंत्री के वरिष्ट निजी सचिव समेत 15 लोग क्वारंटीन हो गए हैं। उद्योग मंत्री का दफ्तर भी बंद है। शिमला जिले में खलीनी, संजौली, बालूगंज, चौड़ा मैदान, चक्कर, सिरमौर, कोमली, बैंक, जुब्बल कोटखाई, मशोबरा, छोटा शिमला, मतियाना, नेरवा, रोहड़ू,रामपुर, बिलासपुर और कुल्लू से 27 नए संक्रमित आए हैं। बिलासपुर में 2 और 4 साल के बच्चे सहित कोरोना के 24 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। अल्ट्राटेक बागा के 8 मजदूर भी संक्रमित निकले हैं।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष, उद्योग मंत्री और वन मंत्री आईसोलेट

मंडी जिला के सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जम्वाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने घर ननाओं (पालमपुर) में आईसोलेट हो गए हैं। परमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जम्वाल ने दिन में उनसे मुलाकात की थी। शाम को जम्वाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। लिहाजा, कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। फिलहाल कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। जरूरत महसूस हुई तो कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जम्वाल से पहले कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, सुखराम चौधरी और विधायक रीता धीमान, लखविंदर राणा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश के वन और युवा सेवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी होम आईसोलेट हो गए हैं। बीते दिनों वे जिला शिमला के दौरे पर गए थे। इस दौरान उनके साथ खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे। उपाध्यक्ष के कोरोना संक्रमित होने के चलते वन मंत्री ने एहतियातन खुद को होम आईसोलेट करने का फैसला लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें