फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल सरकार ने बढ़ाईं बंदिशें, समारोह में शामिल हो सकेंगे 50 फीसदी लोग

Wed, 25 Aug 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ने के चलते सरकार ने भीड़ को लेकर सख्ती कर दी है। शादी समेत अन्य तरह के समारोह व कार्यक्रमों में अब कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक) - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ने के चलते सरकार ने भीड़ को लेकर सख्ती कर दी है। अब इंडोर और आउटडोर में होने वाले सभी सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शादी समेत अन्य तरह के समारोह व कार्यक्रमों में अब कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे। सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश देश के डिग्री कॉलेजों में एक सितंबर से नियमित कक्षाएं लगेंगी।  कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं अब पांच सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने चार सितंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। पांच सितंबर को रविवार का अवकाश है। कैबिनेट ने 30 अगस्त तक विद्यार्थियों के स्कूल आने पर लगाई रोक को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

 शिक्षकों और गैर शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य रहेगा। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की चार सितंबर को फर्स्ट टर्म परीक्षा ऑनलाइन होगी। एक या दो सितंबर को दोबारा प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा करने के बाद स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने का आगामी फैसला लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें