फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआरआई: नवनियुक्त निदेशक बोले- अब 65 दिन में तैयार होगी आलू की नई फसल

Wed, 25 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला।

सार

पदभार संभालने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में सीपीआरआई निदेशक डा. पांडे ने कहा कि हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों में प्रति हेक्टेयर आलू की पैदावार बढ़ाई जाएगी। अभी 70 से 81 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार होती है। वर्तमान में आलू बीज की पुरानी किस्मों से फसल उत्पादन में 25 फीसदी तक कमी आई है। 
विज्ञापन
सीपीआरआई के नवनियुक्त निदेशक डॉ. एनके पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) शिमला के नवनियुक्त निदेशक डॉ. एनके पांडे ने कहा कि देश में किसान अब 65 दिन में आलू की नई फसल ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद और गेहूं की बिजाई से पहले आलू की पैदावार लेने के लिए सीपीआरआई शोध कर रहा है। अभी फसल तैयार होने में 90 से 120 दिन लगते हैं। इससे धान और गेहूं की फसलों की पैदावार पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


प्रोसेसिंग किस्मों के साथ भोज्य आलू की पैदावार बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। जल्द यह किस्म किसानों को उपलब्ध हो जाएगी। आलू का रंग और स्वाद बरकरार रखने के लिए भंडारण क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। डा. पांडे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में प्रति हेक्टेयर आलू की पैदावार बढ़ाई जाएगी। अभी 70 से 81 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार होती है।

वर्तमान में आलू बीज की पुरानी किस्मों से फसल उत्पादन 25 फीसदी घटा है। राजस्थान के कोटा और जैसलमेर में थोड़ी बहुत खेती हो रही है। संस्थान के वैज्ञानिक राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में आलू की पैदावार बढ़ाने के लिए शोध में जुटे हैं। पदभार संभालने के बाद मंगलवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉ. पांडे ने कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और गोवा में भी आलू की पैदावार बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, ताकि वहां के लोगों को बाहरी राज्यों पर आलू के लिए निर्भर न रहना पड़े। इन सभी राज्यों में अभी नाममात्र पैदावार होती है, जबकि मांग ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि डा. पांडे वर्ष 1986 से इस संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कुफरी में आलू बीज उत्पादन की मांगी मंजूरी 
सीपीआरआई के कुफरी में 28 हेक्टेयर के फार्म में आलू बीज उत्पादन की स्वीकृति मांगी गई है। कुफरी फार्म में पिछले चार साल से बीज की पैदावार नहीं ली जा रही है। इस फार्म में बीज उत्पादन की मंजूरी के लिए संस्थान ने पत्र लिखा है। केंद्र  से मंजूरी मिलेगी तो किसानों को जरूरत का आलू बीज कुफरी से मिल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें