फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना : चंबा की 309 पंचायतों में वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार

Mon, 23 Aug 2021 01:58 AM IST
Krishan Singh रंजीत शर्मा, अमर उजाला, भरमौर(चंबा)

सार

खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए। इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
मनरेगा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए।

विज्ञापन


इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लिया गया है। चंबा जिले में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे। कोरोना से मरने वालों की संख्या डेढ़ 100 के पार हो चुकी है।

कई लोग वैक्सीनेशन को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने वाला है। मनरेगा में दिहाड़ी लगाने से पहले पंचायत सचिव या ग्राम रोजगार सेवक को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। उसके बाद ही मनरेगा में रोजगार मिलेगा। गौर हो कि भरमौर के दूरदराज के गांवों के अधिकतर लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें