फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: शिमला जिले में एक दिन में चार पॉजिटिव मामले

Mon, 25 May 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले में सोमवार को कोरोना वायरस के चार मामले आए हैं। सुबह चौपाल क्षेत्र के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि 19 मई को नौ लोग मुंबई से चौपाल आए थे। प्रशासन की ओर से इन्हें देहा के विश्राम गृह में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इनमें से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों को मशोबरा भेजा जा रहा है। तीनों युवकों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम केके शर्मा ने बताया कि देहा के विश्राम गृह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


शाम को एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति जिला शिमला के कोटखाई का रहने वाला है। व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसे मशोबरा शिफ्ट कट रहा है। जिला निगरानी अफसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने इस बात की पुष्टि की है।बता दें कि यह व्यक्ति 18 मई को मुंबई से स्पेशल ट्रेन मैं आया था। इसके बाद व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें