हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में आम लोगों के प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। बालूगंज में कोरोना के एक साथ चार मामले आने के बाद यह फैसला लिया गया है। अब शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और एचपीयू के अधिकारी ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। एचपीयू से संबंधित सभी जानकारियां अब टेलीफोन नंबरों और वेबसाइट पर दी जाएंगी।
कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर केंद्र सरकार के देश भर के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन एचपीयू ही प्रदेश में एकमात्र ऐसा संस्थान था, जहां शिक्षकों, गैर शिक्षकों को लगातार ड्यूटी पर बुलाया गया। अभी भी कर्मचारी बालूगंज, चक्कर, संजौली, ढली जैसे क्षेत्रों से एचपीयू पहुंचेंगे।
एचपीयू के इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
कुल सचिव कार्यालय : 0177-2830912
परीक्षा नियंत्रक : 0177-2830911
परीक्षा सूचना कार्यालय : 0177-2833555
इक्डोल : 0177-2831327
प्रवेश : 0177-2830922
छात्रावास : 0177-2830917
छात्र कल्याण कार्यालय : 0177-2830926