फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के सिपाही: भाई और मां कोरोना संक्रमित, चैकपोस्ट पर कोरोना टेस्ट लेने में डटीं डॉ. चंद्रेश

Wed, 02 Jun 2021 03:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,चंबा

सार

डॉ. चंद्रेश ठाकुर कोविड की दूसरी लहर के दौरान अपने घर तक नहीं गई हैं और न ही परिवार को बताया है कि उनकी ड्यूटी कोरोना सैंपल लेने के लिए चैकपोस्ट पर लगी हुई है। 
विज्ञापन
डॉ. चंद्रेश ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई और माता कोरोना संक्रमित हैं। परिवार आइसोलेट हो गया है। बावजूद महिला चिकित्सक कोरोना के खिलाफ जंग में डटी है। डॉ. चंद्रेश ठाकुर यह मिसाल पेश कर रही हैं। दिन-रात टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर कोविड चैकपोस्ट दुर्गेठी में लोगों के कोरोना टेस्ट ले रही हैं।

विज्ञापन


चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। देर रात को समय मिलने पर वह फोन के जरिये ही अपनों का हालचाल जान पा रही हैं। सुबह से देर शाम तक कोविड सैंपल लेने पड़ रहे हैं।

चंद्रेश ठाकुर कोविड की दूसरी लहर के दौरान अपने घर तक नहीं गई हैं और न ही परिवार को बताया है कि उनकी ड्यूटी कोरोना सैंपल लेने के लिए चैकपोस्ट पर लगी हुई है। चंद्रेश ठाकुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नियुक्त हैं।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रेश के अनुसार चैकपोस्ट पर मुसाफिरों का कोरोना टेस्ट करना आसान काम नहीं हैं। लोग अपनी मर्जी से टेस्ट करवाने के लिए कभी राजी नहीं होते हैं। चंद्रेश ठाकुर ग्राम पंचायत सुनारा के गांव सुनारा की रहने वाली हैं। उनके छोटे भाई कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके भाई संक्रमित आए थे। इसके बाद उनकी माता भी संक्रमित हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें