फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: हिमाचल में 31 मई से शराब के ठेके भी खुलेंगे, आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Fri, 28 May 2021 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल सरकार की ओर से जारी अतिरिक्त निर्देश प्रदेश में 31 मई सुबह 6 बजे से 7 जून 2021 सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा सभी प्रतिबंध एवं छूट पूर्व में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेंगे। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्क्षता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी दुकानों को 31 मई 2021 से सप्ताह में पांच दिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पांच घंटों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले अकेले कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी पांच घंटों के लिए खुली रहेंगी।

विज्ञापन


 बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक परिवहन भी आगामी आदेशों तक निलंबित रहेगा। 31 मई को सुबह 6 बजे से 7 जून 2021 सुबह 6 बजे तक प्रभावी होने वाले इन अतिरिक्त निर्देशों के अलावा सभी प्रतिबंध और छूट पूर्व में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर, प्रदेश में 31 मई से सभी दुकानें पांच घंटे खोलने के सरकार के फैसले के साथ ही पिछले करीब एक महीने से बंद शराब ठेकों के भी खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सभी शराब ठेके भी इसी दिन से खुल जाएंगे। 

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 1,67,180 अतिरिक्त खुराकें आवंटित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने निशुल्क खुराक के कोटे में 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन की निशुल्क आपूर्ति के अंतर्गत जून 2021 के पहले पखवाड़े के लिए कोविशील्ड की 2,99,400 खुराकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।  
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 5 जून को
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 5 जून सुबह 10:30 बजे पीटर हाफ में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश के  शिक्षण संस्थानों को खोलने के संबंध में फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य फैसले भी लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें