फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: हिमाचल में उपभोक्ताओं को नवंबर में इतने रुपये सस्ती मिलेगी मलका दाल

Thu, 28 Oct 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में करीब 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को तीन दालें, दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर प्रदेश को दे रही है।
विज्ञापन
डिपो में सस्ती दालें मिलेंगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को डिपो में सस्ती दालें मिलेंगी। एपीएल कार्ड उपभोक्ताओं को मलका 82 रुपये की बजाय अब 56 रुपये किलो मिलेगी, जबकि गरीब परिवारों को 72 की बजाय 46 रुपये और करदाताओं को यह दाल 106 की बजाय 79 रुपये किलो मिलेगी। 26 रुपये मलका दाल सस्ती हुई है। इसी तरह मूंग, दाल चना और माश में भी एक से दो रुपये की कमी हुई है। प्रदेश सरकार ने दालों का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। 10 नवंबर से पहले ये दालें डिपुओं में पहुंच जाएंगी। उपभोक्ताओं के लिए चार दालें डिपुओं में भेजी जाएगी। उपभोक्ता इनमें पसंद की तीन दालें ले सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से दालों की खरीद करती है। बताया जा रहा है कि दालों के दाम गिरने और स्टॉक जमा होने से उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को मलका के अलावा 67 रुपये मूंग और 70 रुपये माश की दाल दी जा रही है। इनके दाम में एक से दो रुपये की कमी आई है। प्रदेश में करीब 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को तीन दालें, दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर प्रदेश को दे रही है। सरकार दालों की खरीद केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से खरीदती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें